श्री लोकरंजन परिषद द्वारा 1100 रजाईयां वितरित 

सरदारशहर एक्सप्रेस। स्थानीय लोकसांस्कृतिक संस्था श्री लिकरंजन परिषद द्वारा लगातार 5वें वर्ष जरूरतमंदों हेतु रजाई वितरण कार्यक्रम वरिष्ठ अधिवक्ता माणक चंद भाटी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । उल्लेखनीय है कि इस संस्था द्वारा शहर के उदार भामाशाहों के सहयोग से हर वर्ष 1100 रजाईयों का वितरण किया जा रहा है । बाबू शोभाचन्द जम्मड भवन में आयोजित 5वें रजाई वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाबूलाल बोथरा के अलावा श्रीमती सरिता बोथरा , ऊषा बरडिया , अजय कुमार आंचलिया , व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवरतन सर्राफ , युवा समाजसेवी शिवरतन कंदोई , प्रकाश बुच्चा , चुन्नीलाल नाथोलिया आदि बतौर अतिथि उपस्थित थे जिनका कार्यक्रम संयोजक शोभाकांत स्वामी , सह संयोजक शम्भूदयाल पारीक , मुखराम नाथोलिया , महावीर प्रसाद माली , शंकरलाल प्रेमाणी , गौरीशंकर कंदोई , मनोजकुमार सैनी , पार्षद नरेंद्र नाई , सम्पत राम जांगिड़ आदि ने स्वागत किया ।

Contact for Ads - Sardarshahar Express