सरदारशहर एक्सप्रेस। देश का वैश्विक विप्र संगठन विप्र फाउंडेशन के देशव्यापी आवाह्न पर सेना की सलामती व देश को विजय प्राप्ति के लिए शनिवार को शुभ मुहूर्त में शहर के वेद वेदागं सप्तऋषि ब्रह्मचर्य ऋषिकुल आश्रम में स्थापित वीर हनुमान मन्दिर में विप्र फाउंडेशन के सिंदुरी संकल्प अभियान के तहत साधकों द्वारा 11 करोड़ साधना मंत्र ॐ रां रां ॐ रां रां परशुहस्ताय नमः का जाप करने के संकल्प का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर सम्पूर्ण विश्व में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। जिसकी शुरुआत भगवान परशुराम जी प्रतिमा पर दीप प्रज्वल एवं माल्यार्पण के साथ की गई। इस अभियान के तहत विप्र फाउंडेशन द्वारा देशभर में 11 करोड़ मंत्र जाप किए जाएंगे। विप्र फाउंडेशन द्वारा भगवान परशुराम जी के माला जाप व सामूहिक पाठ कर राष्ट्रीय जय यज्ञ में आहुति देने का आयोजन किया गया। ऋषिकुल के संचालक धर्मशास्त्राचार्य बालकृष्ण कौशिक ने बताया कि सनातन धर्म में जप व तप का विशेष महत्व रहा है। जप व तप के बल पर ही भगवान परशुराम जी के तप का बल आज भी देखने को मिल रहा हैं। सनातन धर्म से ओतप्रोत इस धार्मिक आयोजन से हमारे वीर जांबाजों का हौसला अफजाई व विजय श्री सुनिश्चित करने को लेकर पदाधिकारियों व नन्हे नन्हे बटुकों द्वारा जाप व पाठ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पण्डित परिषद् के अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा ने की। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा, विमल पुजारी, नवल हरितवाल, मांगी लाल नाथोलिया सहित समाज के गणमान्य बंधु उपस्थित हुए। विप्र फाउंडेशन के महामंत्री राजकुमार गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश मिडिया प्रभारी पवन चोटिया ने दी।