एस.बी.डी महाविद्यालय में रक्त दान शिविर का होगा आयोजन

सरदारशहर एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2025। 5 दिसंबर को एसबीडी राजकीय महाविद्यालय में रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. कविता शर्मा ने बताया कि यह कैंप महाविद्यालय और एचडीएफसी बैंक के संयुक तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें भरतीया हॉस्पिटल चूरू की मेडिकल टीम द्वारा ब्लड कलेक्ट किया जाएगा । डॉ. शर्मा ने कहा कि इसके आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है । आज महाविद्यालय में इसके सफल आयोजन के लिए एक आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें महाविद्यालय स्टॉफ तथा एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवको व स्काउट गाइडस को शिविर में अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रचार प्रसार तथा व्यवस्था बनाए रखने संबंधी निर्देश दिए गए।

Contact for Ads - Sardarshahar Express