सरदारशहर एक्सप्रेस 5 दिसंबर 2025। आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान चूरू चैप्टर नेत्र संग्रह केन्द्र की ओर से चलाई जा रही मुहिम में गुरूवार एक ओर नाम जुड़ गया। जिसके क्रम में बोघेरा के सुरज स्वामी की दान की गई आंखें फिर से दुनिया देख सकेंगी। गांव बोघेरा के सुरज स्वामी 30 पुत्र जगदीश स्वामी का गुरुवार को हृदयगति रूकने से निधन हो गया।
जिस पर उनके ताऊजी गिरधारीलाल स्वामी फौजी, हितेश स्वामी भाई व सुभाष स्वामी भतीजे की सहमति पर नेत्र संग्रह केन्द्र के तकनीशियन भंवरलाल प्रजापत एवं दिनेश शर्मा ने राजकीय उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी में जाकर नेत्र संग्रह किया। परिजनों ने इस दुखद घटना के बाद भी किसी के अन्धेरे जीवन में रोशनी लाने के लिए नेत्रदान कर परोपकार का आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। परिजनों को प्रेरित करने में केन्द्र के समन्वयक गणेशदास स्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। केन्द्र में यह 21वां नेत्रदान है। समन्वयक स्वामी ने बताया कि धीरे-धीरे नेत्रदान को लोग अपना रहे हैं। अब नेत्रदान के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता बढ़ रही है। सरदारशहर क्षेत्र के बरड़ासर के बाद बोघेरा में नेत्रदान होना इसका उदाहरण है।
बोघेरा के सुरज स्वामी की दान की गई आंखें फिर से दुनिया देख सकेंगी










