दहेज़ मुक्त विवाह कर समाज को दिया जागृति का सन्देश

सरदारशहर एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2025। आरती देवी कमलेश जोशी की सुपुत्री तनुजा का शुभ विवाह जसवंतगढ़ निवासी इन्र्दा देवी महेश कुमार उपाध्याय के सुपुत्र कपिल के संग दहेज मुक्त एवं सादगी पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वर वधू दोनों ही पक्षो ने बड़ा हृदय दिखाते हुए बिना दहेज के विवाह संपन्न करवाया। जसवंतगढ़ निवासी उपाध्याय परिवार ने समाज के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करते हुए 1 रुपया व नारियल दहेज के रूप में लेना स्वीकार किया। वर्तमान महंगाई के समय में विवाह शादी में लाखों रुपए खर्चा लगता है, वहीं दोनों पक्षो ने बिना दहेज शादी कर समाज के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। वैवाहिक मांगलिक अवसर पर आंगन्तुको का भंवरलाल जोशी, विकास जोशी, मनीराम जोशी, सभापति राजकरण चौधरी, विधायक अनिल शर्मा,दुर्गा प्रसाद, भागीरथ उपाध्याय, रविप्रकाश, जितेंद्र, रजनीश, राकेश, अक्षर सहित समस्त परिवार व मित्र जनों ने स्वागत किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express