प्रतिभा सम्मान समारोह हेतु पोस्टर विमोचन कार्यक्रम, शहीद को दी श्रद्धांजलि

सरदारशहर एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2025। आगामी 25 दिसंबर 2025 को कन्या छात्रावास प्रांगण में होने वाले जाट समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों हेतु संस्थान अध्यक्ष दौलतराम सारण की अध्यक्षता में  बैठक आयोजित हुई। संस्थान भवन में समाज के प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति में पोस्टर विमोचन कार्यक्रम किया गया। वक्ताओं ने प्रतिभा सम्मान समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने हेतु अलग अलग कार्य सौंपकर सक्रिय कार्यकताओं को जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया। आप सभी को विदित रहे कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्थान समाज की प्रतिभाओं जैसे शैक्षणिक उपलब्धियां, खेलकूद, सरकारी सेवा में चयन, सहित अन्य क्षेत्रों में कन्या छात्रावास प्रांगण में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करेगा, जिसमें पूरे प्रदेश स्तर के अतिथि शामिल होंगे। जिसकी सूची जल्द ही प्रकाशित की जाएगी। इस मौके पर शहीद सैनिक तखुराम बाना खेजड़ा व फिल्म अभिनेता स्व. धर्मेन्द्र सिंह देओल के निधन पर श्रद्धांजलि सभा भी आयोजित की गई। आज के कार्यक्रम में संस्थान पूर्व अध्यक्ष रेवंतराम बेनीवाल, पूर्व प्रधान सत्यनारायण सारण, भूमि विकाश बैंक चेयरमैन ईश्वरराम डूडी, मंडी चेयरमैन इंद्राज सारण, पीसीसी सदस्य ताराचंद सारण, जिला परिषद सदस्य श्योकरण पोटलिया, इंद्राज ढीढारिया, हीरालाल बेनीवाल, लालचंद सारण, बलदेव सारण, महावीर प्रसाद जाखड़, भागीरथ सारण, रणवीर सारण, प्रभूराम सिहाग, श्रवण कुमार सारण, शिवकरण सारण, सांवरमल जाखड़, महेंद्र सिहाग, सावंतराम दहिया, तेजपाल चौधरी, भंवरलाल सारण, खिराजाराम रणवां, रामनिवास सारण तथा महिला नेतृत्व हेतु किरण चौधरी सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। संचालन संस्थान महामंत्री महावीर प्रसाद तथा सुरेंद्र झोरड़ ने किया। अंत में संस्थान अध्यक्ष दौलत राम सारण ने धन्यवाद प्रस्तुत किया।

 

Contact for Ads - Sardarshahar Express