सरदारशहर एक्सप्रेस 7 दिसंबर 2025। स्थानीय विधायक अनिल शर्मा के आवास कांग्रेस कार्यालय पर देहात एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान दिल्ली में आयोजित होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ राष्ट्रीय रैली की तैयारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
रैली के चूरु जिला प्रभारी सादुलशहर के पूर्व विधायक जगदीश जांगिड़ ने कहा कि चूरु जिले से हजारों लोग दिल्ली कूच करेंगे, देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने आम वर्ग के साथ छलावा किया है, केंद्र सरकार ने जी एस टी लगाकर व्यापारियों एवं आम लोगों के साथ धोखा किया है। महंगाई व बेरोजगारी से देश में हाहाकार का माहौल बना हुआ है, देश की सभी सरकारी एजेंसियों पर कब्जा कर रखा है, लोकतंत्र को ध्वस्त करने का काम किया जा रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ता यह सब बर्दास्त करने वाले नहीं है, उनका पुरजोर विरोध करने के लिए 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ राष्ट्रीय रैली में चूरु जिले से सबसे अधिक कार्यकर्ता शामिल होने चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता आशाराम सैनी, विद्याधर बेनीवाल सुजानगढ़, प्रदीप तोदी,मदनलाल पारीक तारानगर,रामेश्वर प्रजापत,मोहनलाल आर्य,देहात अध्यक्ष दुर्गाराम पारीक,महावीर माली,शिक्षाविद उमरदीन सैयद, जिला उपाध्यक्ष रामलाल सारण,राजकुमारी चौहान
फारुख व्यापारी, लालबहादुर सेवदा, ओमप्रकाश मेघवाल, जगदीश स्वामी, लियाकत घडसीसर, भंवरलाल पारीक, मनफूल खान फौजी,विनोद जांगिड़,इनायत तुला,रामप्रसाद बोहरा,बाबूलाल सैनी, सुरेन्द्र मेघवाल,सोहनलाल सहू, जमालदीन सब्जीफरोश, लालबहादुर सेवदा, परमेश्वर दुबे,शोयब बिसायती, याकूब खान, पृथ्वीसिंह,भरत गौड़, विजयपाल सारण, गोपीराम सारण,बीरबलनाथ सिद्ध,उतम पारीक, विमल जम्मड,शांतिलाल नाहटा,भवानी सैनी, महावीर जोशी, रुक्मानंद पारीक,महावीर पूनिया, आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन राकेश पारीक ने किया।
हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली – जांगीड़










