ऋषिकुल में कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं पर महत्वपूर्ण निर्णय

सरदारशहर एक्सप्रेस 7 दिसंबर 2025। ऋषिकुल में कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष हुलासमल व्यास की अध्यक्षता तथा बंशीधर बोहरा के सानिध्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष व्यास ने अब तक संस्था द्वारा किए गए सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की, जिसे सुनकर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने हर्षध्वनि से धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में संस्था के फण्ड जुटाने हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर सभी सदस्यों ने एकमत सहमति जताई। साथ ही छात्रों के हित में छात्रावास की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आजीवन सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संस्था द्वारा संचालित गोशाला की वर्तमान प्रगति पर बैठक में संतोष व्यक्त किया गया तथा जहाँ सुधार की आवश्यकता है, वहाँ आवश्यक कदम उठाने का निश्चय किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्रकुमार दाधीच, महेंद्र देरासरी, बजरंगलाल पारीक, मुखराम नाथोलिया, प्रकाश पारीक, पन्नालाल देरासरी, भीवाराम शर्मा, शिव प्रसाद शर्मा, बलदेव इंदौरिया, राधेश्याम गिल, मांगीलाल नाथोलिया, ओमप्रकाश रुंथला, राजकुमार बढाढरा आदि सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पारित सभी निर्णय संस्था के समग्र विकास व जनउपयोगी गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

Contact for Ads - Sardarshahar Express