लायन्स क्लब द्वारा 150 बच्चों को स्वेटर वितरण   

सरदारशहर एक्सप्रेस 9 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। मंगलवार को लायन्स क्लब डायमंड द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 4 सिलामपुरिया कुआं में 150 छात्र छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। क्लब मिडिया प्रभारी अंजना भोजक ने बताया कि आर्थिक सौजन्य क्लब सदस्यों के सहयोग से स्कूल में 150 बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। इस अवसर पर लांयन अनिल गोयल, अध्यक्ष किशोर भारद्वाज, सचिव लायन सुशील भोजक, लायन घनश्याम बोचीवाल, महेंद्र माली, महेंद्र निर्वाण, डॉ दीप्ति भारद्वाज, सागर झेंडू, सुभाष जांगिड, विपिन गोयल, प्राचार्य सरोज पारीक, किरण जांगिड, सुबधा, कांता स्वामी, निर्मला मिश्र, अख्तर, भवानीशंकर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संपतराम जांगिड ने किया।

 

Contact for Ads - Sardarshahar Express