सरदारशहर एक्सप्रेस 16 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। सरदारशहर सेवा समिति द्वारा नौ वां गौ सेवा संकल्प माह का भव्य शुभारंभ हवन द्वारा किया गया गायत्री परिवार द्वारा यज्ञ करवाया गया। यज्ञ में मुख्य यजमान गिरधारी लाल सैनी, किशन मोयल, मनोज सांखला सपत्नीक रहे। हवन से अग्नि प्रजवलित करके भट्टी का पूजन छगनलाल सेवदा, सुखाराम पारीक, बनवारी लाल जांगिड़ ओम प्रकाश पारीक द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह में जितेंद्र शर्मा ने कहा की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गौ सेवा संकल्प माह शुभारंभ समाज के जनसहयोग से किया जा रहा है। समिति के संरक्षक राजेंद्र सोनी ने सभी के द्वारा तन मन धन से सहयोग करके गौ सेवा संकल्प माह को सफल बनाने का आह्वान किया। मधुसूदन राजपुरोहित ने कहा आजकल पाश्चात्य संस्कृति से परिवार में समस्या उत्पन्न हो रही है इससे बच्चों में सेवाओं का भाव की कमी हो रही है गौ सेवा संकल्प से जुड़कर युवा पीढ़ी संस्कारवान बन सकती है। गौरीशंकर शर्मा ने कहा कि अपने जन्मदिवस जैसे पारिवारिक कार्यक्रमों में गौ सेवा करने का आग्रह किया।
बालकिशन कौशिक ने कहा इस कलयुग में नंदी की सेवा सबसे बड़ी सेवा है, जो सेवा समिति द्वारा निरंतर की जारी है,जो सराहनीय है। कार्यक्रम में उपस्थित शोभाकांत स्वामी, राधेश्याम सोनी, राजकरण सोनी, दुनीचंदजोशी, विकास पारीक, विनोद चौहान, संपत डोसी, रामप्रसाद बोहरा, सुशील प्रजापत, मुकेश भामा, गोपी राम शर्मा, अभिषेक भोजक, राकेश टॉक, मनोज दर्जी, बाबूलाल प्रजापत, सुखराम सेन नारायण माली, लालचंद मुंड, ईश्वर राम डूडी, श्यामलाल जोशी, अमरचंद मीणा, विनोद बगड़िया, दयाल सिंह राजपुरोहित, गजानंद सोनगरा, धनाराम सेन, कन्हैयालाल बागड़ी, देवाराम सोनगरा, नेमचंद चांडक, विकास लखोटिया, राजकरण मोयल, रोहित मोयल, हर्षित मोयल आदि सैकड़ो सेवा समिति कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नौ वां गौ सेवा संकल्प माह का हुआ भव्य शुभारंभ










