सरदारशहर की मेघना पारीक को CLAT PG 2025 में दूसरा स्थान मिला

सरदारशहर एक्सप्रेस 17 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT PG) 2025 में सरदारशहर की मेघना पारीक ने राजस्थान प्राप्त किया दूसरा स्थान, मेघना पारीक एक मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। उनके पिता निरंजन पारीक पंचायत समिति सरदारशहर (चूरू) में लेखाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। मेघना ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के समर्थन ने उन्हें कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। यह उपलब्धि उनके परिवार और सरदारशहर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और पंचायत समिति के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मेघना पारीक को इस सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express