सरदारशहर एक्सप्रेस 17 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। विप्र फाउंडेशन, सरदारशहर के तत्वावधान में पूर्व विधायक एवं विप्र फाउंडेशन की प्रज्ञा परिषद के राष्ट्रीय सदस्य अभिनेश महर्षि के जन्मदिवस के पावन अवसर पर सेवा, संवेदना और मानवता से ओत-प्रोत प्रेरक आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस सेवा अभियान के तहत जरूरतमंदों को कंबल एवं स्वेटर वितरित किए गए, जिससे उन्हें सर्दी से राहत मिली। यह कार्यक्रम कल मगंलवार को शाम 6 बजे कानी देवी सेवा संस्था, बीकानेर रोड, कल्याणपुरा फांटा, श्याम देव होटल के पास आयोजित हुआ। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया गया यह आयोजन समाज के प्रति जिम्मेदारी, सहयोग और मानवीय मूल्यों का सशक्त संदेश देता नजर आया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के सामाजिक सरोकारों, जनसेवा के प्रति उनके निरंतर समर्पण और जनकल्याणकारी सोच की सराहना की।
सभी ने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम और अधिक गरिमामय बन सका। विप्र फाउंडेशन द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की उपस्थित जनों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए इसे समाज में सेवा, सहयोग एवं संवेदना की भावना को सुदृढ़ करने वाला प्रेरणादायी कदम बताया।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित ने विप्र फाउंडेशन की निरंतर सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर डेयरी चेयरमैन लालचंद मूंड, विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्रा, प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा, श्यामलाल जोशी, महेन्द्र देरासरी, वैद्य महेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित, मांगीलाल सेवदा, सुरेन्द्र दाधीच, कैलाश चौमाल, राजेन्द्र तिवाड़ी, मदनलाल बबेरवाल, विद्याधर नाथोलिया, नरेन्द्र शर्मा, विकास पारीक, मंजू दाधीच, अंजना भोजक, कांता व्यास, मोहनलाल धेतरवाल, कर्मवीर सिंह, कमलकांत शर्मा, राधेश्याम, भरत गौड़, ओमप्रकाश सुथार, ओमसिंह गिरधर भाटी, मांगीलाल सुखराम, भगवाना राम, लालचंद मुखराम मूंड, उम्मेद सिंह, जुगराज, बलदेव, प्रेमदान चारण एवं महेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।











