हत्या के प्रयास के मामले में तीन व्यक्ति गिरफ्तार

सरदारशहर एक्सप्रेस 18 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। भंवरा पुत्र लाल मोहम्मद जाति काजी उम्र 55 साल निवासी वार्ड न. 35. अजूमन स्कूल के पास ने मामला दर्ज करवाया था की गत दो दिसंबर सायं को रोही सरदारशहर मे भटटा के पास बाबूलाल, सलीम, धौलू, अकरम व नियामती तथा 10-15 अन्य एकराय होकर हमारे हिस्सें की कृषि भूमी पर कब्जा करने की नियत से आए जिनका विरोध करने पर हमारे साथ मारपीट की जिससे हमारे काफी चोटे आई, उक्त घटना की गम्भिरता को देखते हुये व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक जय यादव, वृताधिकारी कुलदीप वालिया आरपीएस के निर्देशन में थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई, हिम्मतसिंह सउनि.के नेतृत्व मे घटना की सुचना मिलते ही टीम का गठन कर मुकदमा मे अनुसंधान शुरू की गई। परिवादी पक्ष से अनुसंधान कर आरोपी सलीम पुत्र शौकत जाति काजी उम्र 34 साल निवासी वार्ड नं 34 कस्बा, बाबूलाल पुत्र शौकत काजी उम्र 34 साल निवासी वार्ड नं. 34, अकरम पुत्र शौकत काजी उम्र 34 साल निवासी वार्ड नं. 34 को दस्तयाब कर तीनो को गिरफ्तार किया गया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express