पांच वर्ष के कार्यकाल को लेकर प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित नें की प्रेस वार्ता

सरदारशहर एक्सप्रेस 18 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। प्रदेशभर में सभी पंचायत समिति प्रधानों का कार्यकाल 10 दिसम्बर पूर्ण हो चूका है। पांच वर्षों के कार्यकाल को लेकर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा और प्रधान प्रतिनिधि रहें मधुसूदन राजपुरोहित सहित भाजपा नेताओं नें प्रेस वार्ता कर अपने पांच वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां और विकास कार्य गिनवाए। प्रेस वार्ता को वुर्चुअली सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा नें कहा की पंचायतों में विकास कार्यों के लोकार्पण के मैं इनके साथ मौजूद रहा, तब मैंने देखा की प्रधान जी नें शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य करवाए है और टिन शेड के क्षेत्र में मधुसूदन राजपुरोहित एक ब्रांड बन गए है, इन्होंने अपने कार्यकाल में सबसे अधिक टिन शेड्स का निर्माण करवाया है।

भाजपा युवा नेता – गुरु धानका

साथ ही रिणवा नें बताया की मैं पिछले दो दिनों से जयपुर में हूँ, लगातार सरदारशहर व रतनगढ़ के जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के लोगों से मिलकर उनका समाधान करवाने के लिए प्रयासरत हू। भाजपा जिला उपाध्यक्ष और प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित नें मिडिया बंधुओं का आभार जताते हुए कहा की 5 वर्ष पहले क्षेत्र के लोगों नें जों जिम्मेदारी दी थी उसका ईमानदारी से निर्वहन कर क्षेत्र के विकास और जनहित की समस्याओं के समाधान करने का भरपूर प्रयास किया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के ऊर्जावान नेतृत्व में हमारे कार्यकाल में बिना किसी जातीय और राजनितिक भेदभाव के प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकास के अभूतपूर्व कार्य करवाए गए है। साथ प्रधान प्रतिनिधि नें कहा की गरीब को गणेश और नरसेवा को नारायण सेवा मानकर क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाए। राजपुरोहित नें कहा की अगर 5 वर्षों में विकास कार्यों में कहीं कोई कसर रहीं है तों हम सदैव प्रयासरत रहेंगे।

भूमि विकास बैंक चेयरमैन ईश्वर डूडी, जिला परिषद सदस्य श्योकरण पोटलिया, पूर्व पंचायत समिति हिरालाल बैनीवाल, भाजपा नेता दशरथसिंह राठौड़ और भाजयुमो नगर महामंत्री गुरू धानका नें भी प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रधान के कार्यकाल को शानदार बताया और करवाए गए विकास कार्यों की प्रशंसा भी की।

Contact for Ads - Sardarshahar Express