सरदारशहर एक्सप्रेस 20 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। स्थानीय कंदोई बग़ीची में 21 दिसंबर से 29 दिसंबर तक परसराम भंवरलाल कंदोई परिवार की ओर से आयोजित होने वाली संगीतमय श्रीराम कथा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्रीराम कथा का वाचन आचार्य पं. बालकृष्ण कौशिक द्वारा किया जाएगा। रविवार को प्रातः 9.30 बजे राजवाला कुएं से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ होगा, जो गांधी चौक, घंटाघर, मूणती कुई होते हुए कंदोई बग़ीची स्थित कथा स्थल पहुंचेगी। कलश यात्रा में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल होंगी।
यात्रा में गाजे-बाजे एवं मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण रहेंगी। कलश यात्रा के पश्चात व्यास पीठ की पूजा-अर्चना के साथ श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर नरेश कंदोई, संजय कंदोई, विनोद उडसरीया, गौरीशंकर कंदोई, मनोज भालेरीवाला, पवन पोद्दार, रौनक कंदोई, विकास कंदोई, संतोष सर्राफ, नीरज कंदोई, संदीप कंदोई, तेजपाल चौधरी, आचार्य पं. बालकृष्ण कौशिक, देवकीनंदन शर्मा, पं. दिवाकर शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे रहे।
कंदोई बग़ीची में श्रीराम कथा की तैयारियां पूर्ण, कल निकलेगी भव्य कलश यात्रा










