सरदारशहर एक्सप्रेस 21 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। रविवार को माहेश्वरी भवन में आयोजित नो दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। राधा कृष्ण माहेश्वरी मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा का जगह जगह व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया। नो दिवसीय राम कथा का वाचन कृष्णानंद महाराज रतनगढ़ वालों के द्वारा किया जायेगा। कथा के पहले दिन कृष्णानंद महाराज ने राम कथा महात्म्य का वर्णन करते हुए बताया की राम कथा हमे मर्यादित जीवन जीने का मार्ग प्रदान करती है। महाराज ने बताया की राम कथा चंद्रमा के शीतल प्रकाश की तरह पवित्र है जिसमे अवगाहन करके कल्याण व मोक्ष का मार्ग प्राप्त किया जा सकता है।
कथा में अशोक महर्षि, ब्राह्मण महासभा प्रदेश अध्यक्ष केशरी शर्मा, बसंत सोमानी, नेमचंद चाँडक, ललित कुदाल, हरिप्रसाद झंवर, समाजसेवी ललित लखोटिया, श्यामलाल तोषनीवाल, बाबूलाल, सत्यनारायण चांडक, लालबहादुर सेवदा, राजेन्द्र मोदी, बिरदीचंद मिमानी, महेश डागा, शिवप्रताप मूंदड़ा, गायत्री चांडक, पिंकी करनानी, सुनीता डागा, राजकुमारी लखोटिया, बिंदु शर्मा, जय श्री आंचलिया, सरोज स्वामी, मंजू स्वामी आदि सैंकड़ों महिलाएँ व पुरुष उपस्थित थे।
माहेश्वरी भवन में आयोजित नो दिवसीय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ, मुख्य बाजार से निकली कलश यात्रा










