सरदारशहर एक्सप्रेस 23 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। शहर के बृजमोहन जी सोनी के सुपुत्र दिनेश कुमार सोनी को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य राजकीय लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चूरू के रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी हेमकार के निर्देशन में पूर्ण किया।
डॉ. सोनी के शोध का विषय
सरदारशहर तहसील, जिला चूरू (राजस्थान) में भूजल प्रदूषण एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव का अध्ययन रहा, जो क्षेत्रीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनहित से जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि डॉ. दिनेश कुमार सोनी वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कल्याणपुरा पुरोहितान में उप-प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। डॉ. सोनी ने यह उपाधि अपने स्वर्गवासी ससुर आज़ाद कुमार सोनी (कड़ेल) को समर्पित की है










