विद्यार्थियों का साइकोमेट्रिक एसेसमेंट टेस्ट आयोजित

सरदारशहर एक्सप्रेस 23 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज विद्यार्थियों का साइकोमेट्रिक एसेसमेंट टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के 80 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य भरत गौड़ ने बताया कि सरदारशहर नागरिक परिषद दिल्ली के द्वारा आयोजित इस टेस्ट में बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं कैरियर संबंधी दक्षताओं का मूल्यांकन किया जाएगा, जिसके आधार पर बच्चों को भविष्य में संकाय और मनपसंद कैरियर चुनने में आसानी रहेगी। आगामी जनवरी माह में परिषद के द्वारा सरदारशहर में एक तीन दिवसीय शिक्षा एक्सपो का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें तहसील क्षेत्र के विद्यार्थियों को देशभर के नामी करियर काउंसलर्स का लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर दिव्या गौड़, सुनील भोजक, आनंद मीणा, देवव्रत शर्मा, ओमप्रकाश सुथार, दीपक सेन, महेश स्वामी, जितेंद्र स्वामी आदि ने विद्यार्थियों को टेस्ट के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए मार्गदर्शन किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express