सरदारशहर एक्सप्रेस 24 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के सुशासन के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के गाँव आसासर में विकास रथ का भव्य स्वागत किया गया।डिजिटल रथ के माध्यम से भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को रथ की स्क्रीन पर प्रदर्शित कर ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। उपस्थित लोगों तक राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाई गई।
विकास रथ यात्रा का उद्देश्य सुशासन, विकास और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना था। विकास रथ की यात्रा बंधनाऊ, भोजूसर उपाधियान, पातलीसर, भादासर और बैजासर जैसे गाँवों से होकर गुजरी। सभी गाँवो में ग्रामीणों नें विकास रथ का गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैजासर में पंचायत भवन के सामने विकास रथ का भव्य स्वागत पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर भादासर मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह राठौड़, भाजयुमो नगर महामंत्री गुरू धानका, युवा नेता मुकेश जोशी, भाजपा नेता सुरेन्द्र जांगिड़ पाबूसर, मोहन सिंह राजपूत, योगेंद्र सिंह शेखावत एडीओ, सरपंच करणीदान, खेताराम, भागाराम, सोनसिंह, पूर्णाराम, मोतीराम, भँवरलाल, मुकेश, श्रवण, धर्मपाल, ममता कुमारी, रामचंद्र जाखड़, महेन्द्र सैनी सहित महिलाएं और भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।
पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के नेतृत्व में हुआ आसासर में विकास रथ का स्वागत










