एस वी पी इंग्लिश एकेडमी एवं शाकम्भरी विद्यापीठ शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में तुलसी पूजन और क्रिसमस का त्योहार बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया

सरदारशहर एक्सप्रेस 25 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। आज एस वी पी इंग्लिश एकेडमी एवं शाकम्भरी विद्यापीठ शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय में तुलसी पूजन और क्रिसमस का त्योहार बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था निर्देशक दिव्या गौड़ संस्था प्रधान भरत गौड़ ने तुलसी पूजन से किया, जिसमें विद्यार्थियों ने तुलसी माता की आरती की और उनके महत्व को समझा। इसके बाद क्रिसमस के अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें गीत, नृत्य और लघु नाटिका शामिल थे। विद्यालय के प्राचार्य गौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज बनकर मौज-मस्ती की और गिफ्ट भी पाए। कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने सांता क्लॉज बनकर अपनी प्रतिभा दिखाई। संस्था निर्देशक दिव्या गौड़ ने तुलसी पौधे के धार्मिक, सांस्कृतिक और औषधीय महत्व की जानकारी विद्यार्थियों को दी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपसी भाईचारे, सद्भाव, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को विकसित करना था। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की ओर से सभी बच्चों को चॉकलेट और छोटे-छोटे उपहार वितरित किए गए। विद्यालय परिसर दिन भर बच्चों की हँसी और उत्साह से गूंजता रहा, जिसने इस खास दिन को यादगार बना दिया। विद्यालय प्रशासन ने इस तरह के आयोजन पर शिक्षकों व छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रकाश नाई और आनंद मीणा ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express