सरदारशहर एक्सप्रेस 30 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। स्टाम्प वेंडर यूनियन द्वारा सामाजिक समरसता के अन्तर्गत सरदारशहर के वरिष्ठ अधिवक्ता व बार एसोसिएशन के पुर्व अध्यक्ष माणक चन्द भाटी का स्टाम्प वेंडर यूनियन द्वारा 71 वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष भरत शर्मा ने बताया कि भाटी हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने का प्रयास करते रहे हैं, इस अवसर पर स्टाम्प वेंडर यूनियन ने उनके द्वारा करवायें गये बार एसोसिएशन में विकास व सामाजिक समरसता में अग्रणी भूमिका निभाने पर स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने भी एडवोकेट भाटी के जीवनकाल को जरुरतमंदों व शहर हित में शानदार बताया। इस अवसर पर मिश्र ने वरिष्ठ अधिवक्ता भाटी का दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्टाम्प वेंडर यूनियन के उपाध्यक्ष नोरतन भाटी, सचिव राजेंद्र नाई, धर्मेन्द्र नैण, ओम सिंह, हरिमोहन भोजक, खुशी मोहम्मद, बाबुलाल सैनी, हनुमान नाई, प्रमोद जोशी, मोनु राजपूत, यश जाडीवाल, एडवोकेट पवन सोनी, बद्री प्रसाद महर्षि, रामनिवास शर्मा, पुर्व अध्यक्ष सुरेंद्र निर्माण, मुकनाराम सारण, हनुमान नाई, सोनु राजपुत, नरेश भाटी, नितेश भोजक, कालुराम सैन, सुभाष तेतरवाल, संजय पंवार, फरीयाद खान, मनोहर सोनी, नितिन अग्रवाल, मनोज माली सहीत सभी स्टाम्प वेंडर यूनियन के पदाधिकारी व बार एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने भाटी का माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर युनियन के अध्यक्ष भरत शर्मा ने वरिष्ठ अधिवक्ता भाटी को मुमोनटो देकर सम्मान किया। इस अवसर पर अधिवक्ता भाटी ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उपरोक्त जानकारी स्टाम्प वेंडर यूनियन के मिडिया प्रभारी हरिमोहन भोजक ने दी।
वरिष्ठ अधिवक्ता भाटी का 71 वां जन्मदिन मनाया










