सरदारशहर एक्सप्रेस 3 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। आज श्री भैरव कृपा निवास में विप्र फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का भव्य एवं गरिमामय विमोचन विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित के करकमलों से, विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष वैध महेंद्र शर्मा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। यह अवसर सामाजिक सशक्तिकरण, सांस्कृतिक चेतना एवं शैक्षणिक मूल्यों के प्रति समाज की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बना।विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित जी ने कहा कि विप्र फाउंडेशन वर्षों से सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ सतत कार्य कर रही है।
उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि विप्र फाउंडेशन सशक्तिकरण केवल अधिकारों तक सीमित न रहकर संस्कारयुक्त शिक्षा और दूरदर्शी मार्गदर्शन से ही पूर्णता प्राप्त करता है। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष वैध महेंद्र शर्मा ने कहा कि आज के समय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है, जिससे वे ज्ञान, विज्ञान और संस्कार—तीनों में संतुलित रूप से विकसित हो सकें।
उन्होंने अत्यंत प्रेरक शब्दों में कहा—
“परिवार ही प्रथम पाठशाला है। संस्कारवान विद्यार्थी ही शिक्षा की गुणवत्ता को समझकर राष्ट्र का नाम रोशन कर सकते हैं
इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने बताया कि 16 वर्षों की गौरवशाली गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना को केंद्र में रखते हुए वार्षिक अनेकानेक क्षेत्रों में विभिन्न प्रकारों के सेवा कार्यों के माध्यम से समाज की छिपी प्रतिभाओं को पहचानने, तराशने एवं मंच प्रदान करने का सतत प्रयास किया जाता है। उन्होंने वार्षिक कैलेंडर की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसमें पिछले वर्ष आयोजित विविध कार्यक्रमों की झलकियाँ एवं सांस्कृतिक आयोजनों का जीवंत चित्रण सम्मिलित है, जो संस्था की सक्रियता और रचनात्मकता का दर्पण है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र देरासरी ने कहा कि विप्र फाउंडेशन भारत की सांस्कृतिक चेतना का वैश्विक स्तर पर विस्तार कर चुका हैं। कैलेण्डर विमोचन पर विप्र फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा तहसील महामंत्री राजकुमार गौड़ प्रदेश प्रवक्ता मदन मिश्र जिला उपाध्यक्ष विद्याधर नाथोलिया जयसंगसर डाक्टर सचिन शर्मा नरेन्द्र शर्मा विकास पारीक युवा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा मदनलाल बबेरबाल पंडित नवरतन शर्मा पंडित कैलाश चौमाल राजेन्द्र तिवारी सुशील गुर्जरगौड़ रवि मिश्र मनीष पांडिया मोहित राव सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने सामुहिक अल्पाहार लिया।