परशुराम व खेतेश्वर सर्किल निर्माण की मांग को लेकर सभापति को ज्ञापन

सरदारशहर एक्सप्रेस 5 जनवरी 2023/ मनीष पांडिया। विप्र फाउंडेशन, छः न्याति व ब्राह्मण समाज ने आज भगवान परशुराम चौक/सर्किल बनाने के लिए सरदारशहर सभापति राजकुमार चौधरी को ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन सरदारशहर के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद राजपुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित व तहसील अध्यक्ष वैध महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में दिया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन पदाधिकारियों ने सभापति को प्रमुख स्थानों को अवगत कराते हुए बताया। इस अवसर पर नगरपरिषद सभापति राजकरण चौधरी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही उपयुक्त जगह को चिन्हित कर पदाधिकारियों के साथ जगहों का जायजा लिया जायेगा। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित ने कहा कि संगठन द्वारा इस सन्दर्भ में पहले भी कई बार ज्ञापन दिये जा चुके हैं। इस अवसर पर सरदारशहर के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र राजपुरोहित ने कहा कि संगठन द्वारा भगवान परशुराम व संत श्री खेतेश्वर सर्किल की मांग को सभापति ने पुरा करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन विप्र फाउंडेशन प्रदेश सचिव श्याम लाल जोशी प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र देरासरी तहसील अध्यक्ष वैध महेंद्र शर्मा तहसील महामंत्री राजकुमार गौड़ युवा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित पंडित कैलाश चौमाल मदनलाल बबेरबाल हुल्लास चन्द्र व्यास सुरेन्द्र दाधीच मुखराम नाथोलिया कमला प्रसाद जोशी पार्षद लालबहादुर सेवदा शम्भु दयाल पारीक श्याम सुन्दर गील प्रदीप पांडिया अभिषेक पारीक हेमन्त पारीक बजरंग सेवदा प्रदीप दिक्षित एडवोकेट रमेश भोजक नारायण लाटा बृजमोहन भोजक राजेन्द्र तिवारी सुशील गुर्जरगौड़ सहीत अनेक विप्र समाज के बंधुओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन, छः न्याति, श्री राजपुरोहित रघुनाथ सेवा संस्थान व सर्व समाज करणी सेना आदी संगठनों के पदाधिकारियों की शानदार उपस्थिति दर्ज हुई।

Contact for Ads - Sardarshahar Express