सरदारशहर एक्सप्रेस 5 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। पीएम श्री गिरधारी लाल शिवनारायण टांटिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारशहर की कक्षा 11 व 12 की हेल्थ केयर जिसमें 31 छात्राएं, ब्यूटी एंड वैलनेस जिसमें 77 छात्राएं पंजीकृत है का व्यवसायिक प्रशिक्षण जिसके अंतर्गत ओजीटी (ऑन द जॉब ट्रेनिंग), इंटर्नशिप,हेयर कटिंग,हेयर स्ट्रेट, ब्लीच,वैक्स,फेशियल,आइब्रो मैनीक्योर,पेडीक्योर,दुल्हन मेकअप, आदि स्किल बेस्ड एक्टिविटी को छात्राओं ने लर्निंग बाय डूइंग विधि द्वारा एकता ब्यूटी पार्लर,तुलसी ब्यूटी, एवन ब्यूटी पार्लर आदि में अपनी भागीदारी करके इन स्किल को ध्यानपूर्वक सीखा।
इन गतिविधियों को विद्यालय व्यवसायिक कौशल मित्र नीलम चौधरी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षक राखी सैन व प्रियंका की देखरेख में संचालित किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य विजय कुमार पारीक ने बताया इस प्रशिक्षण के दौरान हैल्थकेयर सेक्टर की बच्चियों ने आपात स्थिति में मरीज को देखना, चोट पर पट्टी करना,बीपी शुगर की जांच करना,टीकाकरण आदि करना सिखाया गया। प्रधानाचार्य ने बताया की इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया, यह प्रशिक्षण बच्चियों के भविष्य के लिए बेहद लाभकारी एवं रोजगारोन्मुख भी साबित होगा।
दस दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न










