सरदारशहर एक्सप्रेस 11 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। विप्र फाउंडेशन द्वारा ऋषिकेश की पावन धरा पर आयोजित दो दिवसीय ‘नायक प्रशिक्षण शिविर’ में विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र व प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा सहित जिले से राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपुरा, प्रदेश महामंत्री अरविन्द गौड़ जिलाध्यक्ष शम्भु दयाल शर्मा, बाबु मोसाय के राष्ट्रीय प्रभारी रामवतार शर्मा व जिला महामंत्री प्रमेन्द्र महर्षि व युवा जिलाध्यक्ष दिपक शर्मा ने दो दिवसीय शिविर में भाग लेकर समाज व संगठन के प्रति अपने दायित्व को पूरा किया।
इस अवसर पर मिश्र ने बताया कि ऐसे आयोजन से पूरे समाज को भव्यता और ऊर्जा के साथ गतिमान होगा। ऋषिकेश की इस पावन भूमि पर नेतृत्व द्वारा संगठन की बारीकियों को सीखने और आपके प्रत्यक्ष मार्गदर्शन को प्राप्त करने का मौका मिला। मिश्र ने कहा कि विप्र यह नायक शिविर मेरे लिए यह केवल एक शिविर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी भूमिका को और प्रखर करने का एक सुअवसर था। संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए जाने वाले महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों और सांगठनिक कौशल के मंत्रों को सुनकर एक समर्पित सिपाही की तरह स्वयंम को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।
मिश्र ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूँ कि हमारी उपस्थिति निसंदेह मन और निष्ठा से निरंतर संगठन के उद्देश्यों के साथ जुड़ी है। शिविर के उपरांत, जो भी मार्गदर्शन और निष्कर्ष निकलेंगे, उन्हें हम पूरी निष्ठा के साथ आत्मसात करेंगे और अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सक्रिय रहेंगे। इस सफल आयोजन के लिए ईश्वर से प्रार्थना है कि यह शिविर ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए एक मील का पत्थर साबित हो। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा (गुरुजी) राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सी.ए.सुनील शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री पवन पारीक प्यारे लाल शर्मा सभी जोनल प्रमुखों के साथ साथ महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की भी शानदार उपस्थिति रही।
इस अवसर पर सम्पूर्ण देश के शीर्ष नेतृत्व व 470 नायकों से यह सिद्ध कर दिया कि अगर विप्र समाज के लिए सम्पूर्ण देश में अग्रणी भूमिका निभा कर कार्य कर रहा तो वो सिर्फ और सिर्फ विप्र फाउंडेशन ही है। दो दिवसीय नायक प्रशिक्षण शिविर में कुल 9 सत्र आयोजित किया गया। जिसमें आरोहण, सांगठनिक संरचना, अनुषांगिक संसथाये , प्रकल्प ओर अर्थ निति, मीडिया आधुनिक यज्ञ भुमि, आरोहण मंत्र, नेतृत्व आरोहण, दीक्षांत समारोह व नव गति नव लय ताल छंद नव आदी महत्वपूर्ण सत्रों का आयोजन किया गया।
युवा प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र व प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा ने लिया नायक प्रशिक्षण ऋषिकेश में भाग











