सरदारशहर एक्सप्रेस 11 जनवरी 2926/ मनीष पांडिय। अग्रसेन भवन में आयोजित श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के द्वितीय दिवस पर श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ का शुभारंभ पं तपेश मिश्र व पं राकेश मिश्र ने बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर किया। श्याम भक्त भरत मिश्र के सानिध्य में श्रीकृष्णानंद महाराज एवं प्रदीप पारुल आत्रेय रतनगढ़ द्वारा संगीतमय पाठ वाचन किया गया।
इस अवसर पर श्रीश्याम बाबा का भव्य एवं अलौकिक दरबार सजाया गया, जहां इत्र की सुगंध से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योत पाठ में भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के सफल व्यवस्थाओं में अजीत कंदोई, सूर्यप्रकाश लढिया, सुशील सहारण, गिरीश लाटा, दीपक पारीक, पवन रोडा, राकेश रोडा, मनोज मिश्र, श्रवण चोटिया, रावतमल पारीक, हिम्मत सिंह, प्रकाश सैनी, हेमंत पारीक, जगदीश व्यास, नारायण कंदोई, कुलदीप मिश्र, संजय कंदोई, संदीप कंदोई, श्यामसुंदर मित्तल, लोकेश जांगिड़, प्रदीप भाटी, सत्यनारायण पारीक सहित अनेकों श्याम भक्तों का सक्रिय सहयोग रहा।
श्रीश्याम अखंड ज्योत पाठ का शुभारंभ, पं तपेश मिश्र व पं राकेश मिश्र ने ज्योत प्रज्वलित कर किया










