चूरू में स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

सरदारशहर एक्सप्रेस 12 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। सोमवार को श्री भारतीय आदर्श विद्यापीठ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सरदार शहर, चूरू में स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस)के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चुरु के संगठन मंत्री आकाश जी उपस्थित हुए जिन्होंने स्वामी विवेकानंद जी की जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय के प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सीखते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्या सुश्री सानिया सैनी ने अपने विचार प्रकट किए। महाविद्यालय के प्राध्यापक मुकेश सुथार द्वारा भी स्वामी जी के व्यक्तित्व परिचय से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनीषा वर्मा द्वारा की गई जिन्होंने अपने प्रेरणास्पद उद्भोदन द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का मार्गदर्शन किया एवं समस्त महानुभावों का आभार व्यक्त किया। संस्था सचिव राधा लाटा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक उमेश शर्मा, राजेंद्र भाट , महेश कुमार, आशीष पारीक, लोकेश सैन, सुमन चौहान, उमा भारती, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक वेद प्रकाश बरोड़ द्वारा किया गया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express