लायन्स क्लब द्वारा 93 बच्चों स्वेटर वितरण

सरदारशहर एक्सप्रेस 13 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। लायन्स क्लब डायमंड द्वारा लायन्स क्लब इंटरनेशनल के संस्थापक मेलविन जॉन्स के जन्मदिन पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसपालसर में 93 छात्र- छात्राओं को गर्म स्वेटर वितरीत किए गए। क्लब मिडिया प्रभारी अंजना भोजक ने बताया कि नरेश कंदोई परिवार के सहयोग से स्कूल में 93 बच्चों को स्वेटर प्राचार्य बीरबलराम मेव की अध्यक्षता में वितरित किए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष किशोर भारद्वाज, सचिव लायनं सुशील भोजक, लायन अनिल गोयल, राजेश जाड़ीवाल, श्यामसुंदर शर्मा, सूर्यप्रकाश तिवारी, प्रताप बेरवाल, नाथ बरोड़, गणेशाराम, नंदा शर्मा, चंदनमल भाट आदि उपस्थित रहे। विद्यालय प्राचार्य बीरबल राम ने क्लब द्वारा किये नेक कार्य पर विद्यालय की ओर से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन जयदेव प्रसाद ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express