विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा सामाजिक समरसता का अनुकरणीय प्रयास 

सरदारशहर एक्सप्रेस 14 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। सरदारशहर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा आज कानी देवी सेवा संस्था में जरुरतमंद महिलाओं को मकरसंक्रांति पर्व पर गर्म कपड़े व स्वेटर बांटी गई। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मंजु दाधिच ने कहा कि महिलाओं द्वारा हमेशा ही धर्म व संस्कृति को बचाने का प्रयास किया जाता है। आज मकरसंक्रांति पर्व के विशेष दिन संगठन के महिला पदाधिकारियों द्वारा बात करते ही तुरन्त सभी के द्वारा एक राय होकर सरदारशहर में कानी देवी सेवा संस्था में जरुरतमंद महिलाओं को मकरसंक्रांति पर गर्म कपड़े व स्वेटर बांटी गई। इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्ष उमा भोजक व कांता व्यास ने कहा कि ऐसे पुनीत कार्य करने से मन में खुशी के साथ साथ जरुरतमंदों की सेवा करने का भी मौका मिलता है। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ महामंत्री अंजना भोजक ने सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी हम सब मिलकर संगठन के बैनरतले यु ही सामाजिक समरसता के अलग-अलग कार्यों को गति प्रदान करने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी प्रेमलता सारस्वत,कनक भोजक,राधा सारस्वत सहित अन्य संगठन की पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर कानी देवी सेवा संस्था की तरफ से व्यवस्थापक गिरधर भाटी ने विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ का आभार व्यक्त करते हुए इसी प्रकार सेवा कार्य करते रहने की अपील की।

Contact for Ads - Sardarshahar Express