सरदारशहर एक्सप्रेस 21 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन में बुधवार को संस्था संस्थापिका स्व श्रीमती लक्ष्मी देवी लाटा की स्मृति में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । शिविर का उद्घाटन समाजसेवी बृजमोहन सर्राफ ,पूर्व जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ श्यामसुंदर लाटा ,समाजसेवी हुलासमल व्यास , डॉ चंद्रभान जांगिड़ , डॉ सत्यनारायण झाझडिया द्वारा किया गया । आगंतुक अतिथियों द्वारा स्व श्रीमती लक्ष्मी देवी लाटा के चित्र के आगे दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि के बाद रक्त दान दाताओं के रजिस्ट्रेशन होने के साथ ही शिविर का शुभारम्भ हुआ जिसमें डॉक्टर्स की दो टीमों राजकीय भरतीया हॉस्पिटल , चूरू तथा संतोप जी दुर्लभ जी हॉस्पिटल ,जयपुर की प्रशिक्षित डॉक्टर्स की प्रशिक्षित टीम द्वारा रक्त दानदाताओं के प्रारंभिक परीक्षण के पश्चात रक्तदान की प्रक्रिया की गई।
शिविर में आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा गठित अलग अलग टीम द्वारा संपूर्ण व्यवस्था का संचालन किया गया। रक्तदाताओं के लिए फ्रूट्स , जूस आदि की व्यवस्था की गई थी। रक्तदान करने के बाद अतिथियों द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। बड़ी संख्या में युवाओं का रक्तदान के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा था ।
रक्तदाताओं के हौसला अफजाई व अन्य को जागरूक करने के लिए सेल्फी कॉर्नर पर सेल्फी पॉइंट भी बने हुए थे । शिविर में रक्तदाताओं के का मनोबल बढ़ाने के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित ,अनिल गोयल ,शोभाकांत स्वामी ,इंद्राराम राव ,,सुखाराम कड़ेला ,शंभुदयाल पारीक ,श्यामसुंदर तंवर , मालचंद शर्मा ,शंकर सिंधी ,दीपक बच्छावत ,गणेश दास स्वामी रामावतार जांगिड़ पार्षद ,गोविंद स्वामी ,लालबहादुर सेवदा पार्षद ,सुनील मीणा पार्षद ,भंवरलाल सिहाग , सूरजमाल सिंह रायका ,अजीत कंदोई , सूर्यप्रकाश लड़िया , महावीर अग्रवाल ,कैलाश गंडास ,सरवन चिरानीया संदीप शर्मा ,गणेशदास स्वामी ,अशोक भोजक ,ओमप्रकाश सैनी ,कमल शर्मा ,संपत बोहरा, डॉ मोहनलाल,सुनील मिश्रा,घनश्याम भोजक ,अंजनी भाट आदि उपस्थित थे।
अतिथियों तथा आगंतुक डॉक्टर्स की टीम का लाटा परिवार के सदस्यों महावीर लाटा,निरंजन ,नारायण ,विष्णु तथा चंद्रप्रकाश लाटा ,प्राचार्य मनीषा वर्मा ,राधेश्याम बढ़ाढरा,सुशील गोस्वामी ,शिवरतन पारीक ,राधा सारस्वत ,हेमलता महर्षि ने मोमेंटो देकर सम्मान किया । निदेशक गिरीश लाटा ने शिविर को ऐतिहासिक बताते हुए सभी रक्त दानदाताओ ,डॉक्टर्स की टीम ,शहर की समाजसेवा से जुड़ी संस्थाओं ,स्काउट के बच्चों ,टीम आदर्श का आदर्श परिवार की तरह से आभार व्यक्त किया ,उन्होंने बताया कि संस्था के प्रथम प्रयास में ही 173 यूनिट का रक्तदान एक उपलब्धि है ,उन्होंने बताया कि माताश्री की स्मृति में प्रति वर्ष 21 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा ।
लक्ष्मी देवी लाटा की स्मृति रक्तदान शिविर का आयोजन










