विधायक शर्मा ने कबड्डी खेल मेट का उद्‌घाटन किया 

सरदारशहर एक्सप्रेस 21 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। राउमावि रूपलीसर के विद्यालय प्रांगण में विधायक पं अनिल भंवरलाल शर्मा ने विधायक निधि से प्रदत्त कबड्डी खेल मेट का उद्‌घाटन कर कबड्डी मेट विद्यालय को सौंपा। कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक अनिल शर्मा, सीबीईओ सुभाष सोनगरा, प्रधानाचार्य ईश्वरराम स्वामी, सरपंच श्यामलाल एवं एस एम सी अध्यअ तुलछाराम ढाका, मदनलाल सुथार ने सरस्वती पूजन के साथ किया। विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है बच्चे खेलकूद सहित अनेकों क्षेत्रों में आगे बढ़े समाज व देश-विदेश का नाम रोशन करें, शिक्षा के क्षेत्र में आपको किसी भी संसाधन की कमी महसूस नहीं होने दूंगा। इस अवसर पर विद्यालय में एक कक्षा-कक्ष एवं विद्यालय के पास सीसी रोड़ बनवाने की घोषणा की। विद्यालय की छात्राओं ने सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम में देहात अध्यक्ष दुर्गाराम पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी, पूर्व प्रधान रामकुमार मेघवाल, नगर अध्यक्ष महावीर माली, नेता उप प्रतिपक्ष ओमप्रकाश नाई, जितेंद्र कुमार स्वामी, मांगीलाल शर्मा, प्रधानाचार्य एवं स्टाफ ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया। मंच संचालन सुरेश कुमार, बिरबलराम ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express