सरदारशहर एक्सप्रेस 22 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित हो रहे विराट हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला के तहत सरदारशहर की सुभाष बस्ती (भूरजी कुआं एवं बुकलसर बास क्षेत्र) में आगामी 8 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शिवबाड़ी बाबोसा मंदिर में सर्व हिंदू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से आयोजन का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए सामाजिक समरसता मंच के विभाग अधिकारी राजेश सोनी ने हिंदू सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करना है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता और स्वत्त्व के बोध जैसे पंच परिवर्तन का संदेश समाज तक पहुँचाकर जन-जागरूकता एवं संगठन को सुदृढ़ करना है, ताकि भारतवर्ष पुनः अपने प्राचीन विश्वगुरु स्वरूप को प्राप्त कर सके। कार्यक्रम के भव्य आयोजन हेतु आयोजन समिति का गठन किया गया। समिति में प्रकाश माटोलिया को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
गौरीशंकर सैनी, रामदेव सुथार, अमरचंद नायक और कमल सोनी को उपाध्यक्ष, पंकज भोजक को मंत्री, संदीप भोजक व रोहिताश जोगी को सहमंत्री, विनोद जाट को कोषाध्यक्ष तथा लोकेश जांगिड़, मोहित सैनी, शक्ति नायक, दीपेश जांगिड़, लोकेंद्र सिंह और रविंद्र जांगिड़ को प्रचार प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में रोहिताश सोनी, अरविंद गुर्जर, रामकिशन प्रजापत, रिड़माल सिंह, संदीप सैनी, पवन भोजक, सम्पत सुथार, प्रदीप तंवर, चंद्रप्रकाश जोशी, संदीप जांगिड़, हनुमान माटोलिया, महावीर नायक, शंकर जाट, घनश्याम टाक, अमरसिंह, रामगोपाल, रोहित प्रजापत सहित बस्ती के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता कर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।
सरदारशहर में 8 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन











