सरदारशहर एक्सप्रेस 29 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। गुरुवार को भारतीय किसान संघ चुरू के नेतृत्व मे चलने वाली किसान जागृति यात्रा का सरदारशहर तहसील मे ऊंट गाडो पर पारीक धर्म कांटा रैल्वे स्टेशन से मुख्य बाजार होते हुऐ रैली निकाल कर तहसीलदार सरदारशहर को प्रधानमंत्री जल शक्ति मन्त्री औऱ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे गये।
इस अवसर पर प्रान्त मन्त्री चन्द सिद्ध, सम्भाग सह मन्त्री औऱ यात्रा प्रभारी शंकर लाल महर्षि, सम्भाग युवा प्रमुख राम विलास कांधरान, जिलाध्यक्ष मुकेश रामपुरा, जिला मन्त्री चुन्नीलाल प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष करणी सिंह, अमिलालगिर गोस्वामीज़ जिला विधुत प्रमुख सुनील कसवा, तहसील अध्यक्ष परत नाथ सिद्ध, तहसील मन्त्री कणाद पारीक, सह मन्त्री राजेन्द्र प्रसाद पुलासर, इकाई अध्यक्ष रुक्मान्द बोहरा, सोमासर ग्राम इकाई अध्यक्ष धनराज स्वामी, बिकमसरा ग्राम इकाई अध्यक्ष मदनलाल, अजीतसर ग्राम इकाई अध्यक्ष सीताराम सैनी सहित सैंकड़ों किसान इस मौके पर उपस्थित रहे।
सरदारशहर में किसान जागृति यात्रा, ऊंटगाड़ियों पर निकली रैली, पीएम–सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन










