रोडवेज बस स्टैंड पर सौहार्द और विश्वास की मिसाल, 50 वर्षों पुराने किराएदार ने सौंपा दुकान का दायित्व

सरदारशहर एक्सप्रेस 29 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में आपसी सौहार्द, विश्वास और सामाजिक मूल्यों की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। विगत 50 वर्षों से किराएदार रहे फुसराज सोनी ने वर्तमान समय की परिस्थितियों को देखते हुए बिना किसी लोभ-लालच के दुकान मालिक सूरजभान गुर्जर एडवोकेट को दुकान का दायित्व सौंप दिया। इस अवसर पर किराएदार फुसराज सोनी का दुकान मालिक सूरजभान गुर्जर द्वारा माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। यह आयोजन आपसी समझ, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बना। सम्मान समारोह में मुरलीधर सैनी, पन्नालाल सोनी, पवन कुमार पारीक, बनवारी लाल माली, नथमल लोहार, संतोष माली, कमल कुमार शर्मा, मोहनलाल शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, मुन्नालाल नाई सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

उपस्थित जनों ने फुसराज सोनी के इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्पद कदम बताया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और व्यापारिक क्षेत्र में मानवीय मूल्यों की मिसाल पेश की।

Contact for Ads - Sardarshahar Express