सरदारशहर एक्सप्रेस 29 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। शहरी संकुल शिक्षा अधिकारी श्री बालकृष्ण कौशिक ने यूसीओ प्रथम के अंतर्गत आने वाले शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षक की नजरों में सर्वप्रथम विद्यार्थी का हित होना चाहिए। यूसीओ के रूप में अपने 5 वर्ष के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया एक शिक्षक को हमेशा कर्तव्य निष्ठ एवं ईमानदार होने के साथ साथ ही सामाजिक सरोकारों में भी भाग लेना चाहिए। संकुल के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के द्वारा सामूहिक रूप से बालकृष्ण कौशिक एवं श्रीमती मंजू देवी का सम्मान समारोह आयोजित किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सरोज पारीक द्वारा बालकृष्ण कौशिक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। विक्रांत अरोड़ा, उम्मेद सिंह राठौड़, भरत गौड़,महावीर सुथार सहित अनेक वक्ताओं ने कौशिक की कार्यशैली के प्रसंग सुनाए।राजकीय महात्मा गांधी स्कूल नंबर 6, राजकीय बालिका टाटिया उच्च प्राथमिक विद्यालय, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 8, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर 34, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 4, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 1, राजकीय प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 8, प्राथमिक विद्यालय नंबर 34, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के द्वारा यूसीओ कौशिक का साफा,शॉल एवं मोमेंट को देखकर अभिनंदन किया। समारोह मे श्रीमती सुलोचना शर्मा,मुकेश जोशी, प्रमोद शर्मा,मो.अजीत, मुकेश कुमार सैनी सुषमा सोनी, इंद्रावती बगड़वा,महावीर सुथार, मुकेश चौधरी,अख्तर खिलजी सहित अनेक अध्यापकों ने भाग लिया।कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय संपतराम जांगिड़ में किया.
छात्र हित ही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए: कौशिक











