सरदारशहर एक्सप्रेस 31 जनवरी 2026/ मनीष पांडिया। स्थानीय विधायक अनिल शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक शर्मा ने अपने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े आमजन के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष विस्तार से रखा। भेंट के दौरान क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। विधायक अनिल शर्मा ने क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न मांगें प्रस्तुत करते हुए शीघ्र समाधान का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक द्वारा रखे गए प्रस्तावों को गंभीरता से सुना एवं जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान हेतु सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। भेंट के बाद विधायक अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुलाकात से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और आमजन को इसका लाभ शीघ्र मिलेगा।
स्थानीय विधायक अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट











