सरदारशहर एक्सप्रेस 1 फरवरी 2026/ मनीष पांडिया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्याणपुरा बिदावतान में समाजसेवी आशीष मिश्रा द्वारा विद्यालय में बाल वाटिका में सौंदर्यकरण व विभिन्न प्रकार के खेल उपकरण एवं फर्नीचर आदि से युक्त बहुत ही सुंदर कक्षा कक्ष का निर्माण करवाया गया। इस बाल वाटिका का उद्घाटन सफाई कर्मचारी लालचंद वाल्मीकि ने किया।
इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि धन का सद्उपयोग समाज सेवा एवं समाज कल्याण में लगाने से जीवन में पुण्य मिलता है एवं ऐसे कार्यों से लोक कल्याण की भावना समाज में प्रसारित होती है। इस अवसर पर संस्था प्रधान विनोद कुमार मीणा ने बताया कि मिश्रा परिवार द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्कूलों में पंडित गंगाधर मिश्रा परमार्थ सेवा संस्थान के तत्वाधान में निर्मलजी मिश्रा एवं माताजी सुशीला देवी मिश्र की पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष दो सरकारी विद्यालयों में ऐसे कार्य करवाए जाते है। जैसे 2 लाख लागत से इस वर्ष बाल वाटिका कक्षा कक्ष का कल्याणपुरा बिदावतान विद्यालय में करवाया गया एवं विद्यालय को दो कैमरे भेंट किए गए। विद्यार्थियों को शिक्षा उपयोगी शिक्षण सामग्री का वितरण किया।
विद्यालय परिवार की ओर से आए हुए अतिथियों का स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया गया। श्री मिश्रा ने कहा कि लालचंद वाल्मीकि एक सफाई कर्मचारी नहीं बल्कि समाज का एक मजबूत पिलर है। वैदिक काल से ही हम एक दूसरे का हाथ पकड़ के आगे बढ़ते रहे हैं। इस अवसर पर एडवोकेट माणक चंद भाटी, नितिन सेठिया, महेंद्र शर्मा, भरत गौड़, धीरज शेखावत, स्काउट सचिव बाबूलाल स्वामी, अमित शर्मा, शांतिलाल नथोलिया, रवि नाथोलिया, शिक्षक नेता दुनिचंद जोशी, राजेंद्र सोनी, अमित अंचलिया, रवि मिश्रा, सीपी लाटा, महावीर सोनी, सुनील मिश्रा, जितेंद्र जेदिया, विनोद मिश्रा, मोहित मिश्रा, नरेश भाटी, मुखराम नाथोलिया, जितेंद्र शर्मा, आदि अतिथि समारोह में उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षक शांतिप्रकाश, विजय सिंह सहारण, गीता रानी, ज्योति शर्मा, मंजू गौड़, परमेश्वरी रुक्मणी मेघवाल, प्रभु राम जाखड़, रामलाल जाखड़, आदि द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।
संस्था प्रधान विनोद कुमार मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह अध्यक्ष लालचंद वाल्मीकि ने ऐसे उत्कृष्ट कार्यक्रम के लिए सभी को साधुवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रभु राम जाखड़ ने किया।
सफाई कर्मचारी लालचंद वाल्मीकि ने किया बाल वाटिका का उदघाटन










