पीएम श्री टांटिया बालिका विद्यालय का वार्षिकोत्सव अर्चन-2026 पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां द्वारा विद्यार्थी पुरस्कृत

सरदारशहर एक्सप्रेस 2 फरवरी 2026/ मनीष पांडिया। सोमवार को पीएम श्री श्री गिरधारी लाल शिवनारायण टांटिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव अर्चन 2026 का आयोजन धूमधाम से किया गया इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान राजकुमार रिणवां पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार, दीपक बैद एसडीएमसी सदस्य,राकेश टाक, मोहन सिंह,शिक्षाविद उमरदीन सैय्यद,मुकेश भामा नगर मंडल अध्यक्ष, एसीबीईओ बाबूलाल शास्त्री सहित गणमान्य जन व अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक,खेल,सहशैक्षणिक,गाइड आदि उपलब्धि अर्जित करने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित करना रहा। इस अवसर पर माननीय पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां ने कहा कि आप ईमानदारी से अपने कर्तव्य एवं कार्य निर्वहन का करेंगे तो ईश्वर भी आपकी सहायता करेगा एवं आपके जीवन का मार्ग उज्ज्वल करेगा।

इस अवसर पर रिणवां जी व मंचस्थ अतिथियों ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाली कक्षा 10,कक्षा 12वीं विज्ञान वर्ग और कक्षा 12वीं कला वर्ग में शानदार परिणाम देने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया एवं खेल में जिमनास्टिक में सहभागिता दर्ज करने वाली 20 से ज्यादा बालिकाओं का ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों द्वारा पुरूस्कृत किया गया। वर्तमान सत्र की 40 से ज्यादा छात्राओं को विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद् उमरदीन सैय्यद ने विद्यालय की बालिकाओं को आगे बढते रहने के लिए प्रेरित किया एवं 5000 रुपये विद्यालय की बालिकाओं को मिठाई स्वरूप प्रदान किये,SDMC सदस्य दीपक वैद्य द्वारा संचालित संगम फाउंडेशन सरदारशहर की तरफ से विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को एक-एक पाकेटडायरी- पेन इस अवसर पर भेंट किया गया।

पीएम श्री योजना के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा की छात्राओं को किट प्रदान की गई एवं एक से पांच में अध्ययन करने वाले बालक-बालिकाओं को बैग-किट प्रदान की गई। इस अवसर पर एसीबीईओ बाबूलाल शास्त्री ने कहा कि कोई भी बच्चा अपने आप को कमजोर न माने,सभी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। विद्यालय प्रधानाचार्य विजय कुमार पारीक द्वारा विद्यालय प्रतिवेदन गणमान्य अतिथियों के समक्ष रखा गया एवं विद्यालय में निहित कमियों यथा कक्षा कक्षाओं की कमी एवं खेल मैदान के अभाव की तरफ भी ध्यानाकर्षण करवाया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य,उपप्रधानाचार्य महोदय तथा सभी विद्यालय स्टाफ द्वारा राजकुमार जी रिणवा सहित सभी गणमान्य जनों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राकेश सांकृत्य द्वारा किया गया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express