कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

सरदारशहर से मनीष पांडिया की रिपोर्ट। कन्दौई बगीची में भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व राजवाला कुआं के पास स्थित शिवालय से बैंडबाजों के साथ शुरू हुई यात्रा में सेंकडों महिलाएं सर पर कलश लिए और अनेक झांकियों के साथ यात्रा गांधी चौक, घंटाघर, आथुना बाजार, ताल मैदान होते हुए कथा स्थल पहुंची। यात्रा में कथा आयोजक बालकृष्ण कौशिक सर पर भागवत लेकर चल रहे थे वहीं यात्रा में विधायक अनिल शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित, राजकरण, जितेन्द्र स्वामी, शोभाकांत स्वामी, शंभुदयाल पारीक, तेजपाल चौधरी, मांगीलाल डांगी, सीताराम डांगी, ओमप्रकाश डांगी, कमल पारीक, अविनाश पारीक, विमल पारीक, हेमंत पारीक, बसंत पारीक सहित सेंकडों लोग यात्रा में सम्मलित हुए। आथुना बाजार में डांगी परिवार द्वारा यात्रा पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत सत्कार किया। कथा स्थल पर कलश स्थापित कर पूजन किया गया। इस अवसर पर कौशिक ने बताया कि सात दिवसीय भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर 1:15 से 5:15 तक हरिद्वार के संत स्वामी अक्षयानंद महाराज द्वारा वाचन किया जाएगां।

Contact for Ads - Sardarshahar Express