सरदारशहर एक्सप्रेस 21 फरवरी 2026। शहर में रंगों के पर्व होली के उपलक्ष्य में 18वां होली महोत्सव 26 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन प्रतिदिन शाम 6 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन अमर चौक स्थित चांडक भवन में होगा, जहां शहरवासी रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों और होली के पारंपरिक उत्सव का आनंद लेंगे। आयोजकों ने सभी नागरिकों को सपरिवार आमंत्रित करते हुए होली के इस आनंदोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है। महोत्सव के आयोजक नेमचंद चांदक एवं चंग पार्टी, सरदारशहर द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान होली के पारंपरिक गीत-संगीत, नृत्य एवं उत्सव के विभिन्न रंग देखने को मिलेंगे। आयोजकों ने कहा कि होली महोत्सव आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है तथा इस अवसर नेमचंद चांडक, बसंत सोमानी, राजू पारीक, ओमप्रकाश स्वामी, शंकर सेन, अरविंद शर्मा, परमेश्वर माली, श्रीपाल चरण, प्रदीप लुहार आदि ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
सरदारशहर में 18वां होली महोत्सव 26 फरवरी से, चांडक भवन में रंगारंग कार्यक्रम










