सरदारशहर में “होली मायड़ भूमि री” महोत्सव 27 फरवरी से, होली के रंग- बॉलीवुड, गींदड़ और चंग धमाल की रहेगी धूम

सरदारशहर एक्सप्रेस 21 फरवरी 2026। सेठ श्री मूलचंद जी विकास कुमार विनीत कुमार मालू के सौजन्य से होली के पावन अवसर पर 27 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक ताल मैदान, सरदारशहर में भव्य “होली मायड़ भूमि री” सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में होली के पारंपरिक होली के रंग-बॉलीवुड, गींदड़ एवं चंग धमाल की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

कार्यक्रमों की रूपरेखा इस प्रकार रहेगी—

27 फरवरी, सायं 7 बजे से: होली के रंग चंग धमाल के संग।

28 फरवरी, सायं 7 बजे से: चंग धमाल की मस्ती, रात्रि 9 बजे से गींदड़।

1 मार्च, सायं 4 बजे से: विराट होली शोभायात्रा (श्रीलोकेंद्र परिसर से गांधी चौक तक)।

1 मार्च, सायं 7 से 9 बजे तक: चंग जमाए रंग, रात्रि 9 बजे से गींदड़।

2 मार्च, सायं 7 से 9 बजे तक: गजब और कमाल संग चंगों की धमाल, रात्रि 9 बजे से गींदड़।

2 मार्च: गींदड़ समापन अवसर पर होलिका दहन एवं पुरस्कार वितरण समारोह।

  आयोजन समिति के अनुसार गींदड़, चंग एवं शोभायात्रा के श्रेष्ठ कलाकारों पर आकर्षक पुरस्कारों की बौछार की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शोभाकांत स्वामी (अध्यक्ष), रामप्रसाद सुथार (उपाध्यक्ष), शंकर लाल प्रेमाणी (मंत्री), जितेंद्र राजवी (आयोजन प्रभारी) एवं सम्पत राम जांगिड़ (संयोजक) सहित समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राजस्थानी संस्कृति और परंपरा से सजे इस उत्सव का आनंद लेने की अपील की है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express