सरदारशहर एक्सप्रेस। स्वर्गीय गिरधारी फूलफ़कर की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर 20 मार्च को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुन कल्ब में रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय गिरधारी फूलफ़कर की स्मृति में समाजसेवा करते हुए जरूरतमंदों की सहायता करना है। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान को महादान माना जाता है और एक व्यक्ति का किया हुआ रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।
इसलिए क्षेत्र के युवा साथियों, मित्रगणों और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने का आह्वान किया गया है। कार्यक्रम 20 मार्च को सुबह 9 बजे से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अर्जुन कल्ब में शुरू होगा। आयोजकों का कहना है कि सभी लोग समय पर पहुंचकर रक्तदान शिविर में भाग लें और स्वर्गीय गिरधारी फूलफ़कर को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।
स्वर्गीय गिरधारी फूलफ़कर की द्वितीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी











