सरदारशहर की धरा के लोक लाडले सुनील मिश्र राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए रवाना

सरदारशहर एक्सप्रेस। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र पुष्कर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए सरदारशहर से रवाना हुए। उनकी रवानगी पर विप्र समाज में उत्साह का माहौल देखा गया और समाज के लोगों ने उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता मदन मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए सरदारशहर से प्रस्थान कर चुके हैं। वे मार्ग में सालासर पहुंचकर सालासर बालाजी महाराज के दर्शन करेंगे और समाज, प्रदेश व देश में सुख-समृद्धि की कामना करेंगे, जिसके बाद पुष्कर पहुंचकर अधिवेशन में भाग लेंगे। मदन मिश्र ने बताया कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में राजस्थान जोन युवा के एकमात्र पदाधिकारी के रूप में सुनील मिश्र भाग ले रहे हैं, जो सम्पूर्ण विप्र समाज के लिए गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि सुनील मिश्र ने युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों का सम्पूर्ण जोन में ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन किया है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन सरदारशहर के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने सुनील मिश्र को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए रवाना किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express