सरदारशहर एक्सप्रेस। लायंस क्लब सरदारशहर डायमंड व अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र जांच व दवाई वितरण शिविर स्व. त्रिवेणी देवी पत्नी स्व. लायन सोहनलाल झेंडू की स्मृति में उनके पुत्र लक्ष्मीनारायण, लायन सागर झेंडू, रमेश झेंडू के स्थानीय सौजन्य से अर्जुन क्लब राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया गया।
मिडिया प्रभारी लायन अंजना भोजक ने बताया कि शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के नेत्ररोग विशेषज्ञ पवन चौधरी ने 8 मार्च को आपरेशन किये गये 70 मरीजो की जांच कर उन्हे दवाई दी। शिविर को सफल बनाने में सचिव लायन सुशील भोजक, लायन अनिल गोयल, सागर झेंडू, डॉ.पूनमचंद भाटी, देवचंद सोनी, मुबारक तुगलक, फुसाराम स्वामी, गिरधारीलाल ने सहयोग किया।
स्व. त्रिवेणी देवी की स्मृति में लगा निशुल्क नेत्र जांच शिविर











