सरदारशहर एक्सप्रेस। अरुणाचल प्रदेश में निर्माणाधीन अष्टधातु से बनी 54 फीट ऊंची भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा के निर्माण में सरदारशहर व चूरू के विप्र समाज ने आस्था और सहयोग की मिसाल पेश की है। विप्र फाउंडेशन सरदारशहर द्वारा जनसहयोग से एकत्रित 1,31,000 रुपये तथा विप्र फाउंडेशन चूरू द्वारा एकत्रित 1,37,000 रुपये की राशि के चेक राष्ट्रीय प्रभारी परमेश्वर शर्मा एवं मावली के पूर्व विधायक धर्म नारायण जोशी को भेंट किए गए। यह चेक विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रभारी बाबू मोशाय रामावतार शर्मा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र तथा जिलाध्यक्ष शम्भूदयाल शर्मा द्वारा सौंपे गए।
इस सहयोग राशि को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित एवं तहसील अध्यक्ष वैद्य महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में समाज के लोगों की सहभागिता से एकत्रित किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महेंद्र देरासरी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा, जिला सचिव राजीव भोजक, प्रदेश सचिव युवा कमलकांत शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता मदन मिश्र, खंड महामंत्री राजकुमार गौड़, देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा, सुरेंद्र दाधीच, विद्याधर नाथोलिया, प्रवीण भोजक, विकास पारीक व नरेंद्र शर्मा सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे। संगठन की ओर से यह राशि युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र को राष्ट्रीय अधिवेशन में शीर्ष नेतृत्व को सौंपने के लिए अधिकृत की गई थी। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण श्रीमाली से भी सुनील मिश्र ने आत्मीय मुलाकात कर सरदारशहर विप्र फाउंडेशन की ओर से उन्हें नए दायित्व की बधाई व शुभकामनाएं दी।
परशुराम मूर्ति निर्माण में सरदारशहर का योगदान, समाज ने बढ़ाया आस्था का हाथ











