सरदारशहर एक्सप्रेस से मनीष पांडिया की रिपोर्ट। क्षेत्र की प्रसिद्ध संस्था बालिका विद्यालय को नीलामी से बचाने के लिए समाजसेवी भामाशाह विकास मालू आगे आए हैं और सहयोग का हाथ बढ़ाया है। उनके इस सराहनीय प्रयास से शहर की बड़ी धरोहर को बचाया जा रहा है , जिससे छात्राओं, अभिभावकों व शिक्षा प्रेमियों को बड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार आर्थिक कारणों के चलते विद्यालय की नीलामी की स्थिति बन गई थी। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए ट्रस्ट सदस्यों ने भामाशाह विकास मालू से संपर्क कर विद्यालय को बचाने का आग्रह किया है। इस पर विकास मालू ने तुरंत सकारात्मक पहल करते हुए सहयोग देने की सहमति जताई। मालू के सहयोग से विद्यालय की नीलामी फिलहाल टलती दिखाई दे रही है। इस कदम से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भामाशाह विकास मालू की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेटियों की शिक्षा के लिए प्रेरणादायक बताया।
Related Posts

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ग्राहक जागरण कार्यशाला संपन्न
सरदारशहर एक्सप्रेस 22 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा…

रोटरी क्लब ने नए सत्र की शुरुआत वृक्षारोपण से की
सरदारशहर एक्सप्रेस 1 जुलाई 2023। स्थानीय रोटरी क्लब सरदारशहर द्वारा पर्यावरण की…

आज रात 9 बजे बाद अचानक चली शीतलहर ने छुड़ाई लोगों की धूजणी, शहरी अंचल में छाया घना कोहरा
सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर अंचल में बर्फीली हवाओं के साथ आसमान से टपक…







