विप्र फाउंडेशन के नए राष्ट्रीय चेहरों का सरदारशहर में भव्य अभिनंदन समारोह

सरदारशहर एक्सप्रेस / मनीष पांडिया। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में वर्ष 2026/2028 के सम्पन्न चुनावों चुरू जिले के प्रमुख भामाशाह ओमप्रकाश जोशी को राष्ट्रीय संरक्षक मुकेश रामपुरा को राष्ट्रीय सचिव व रामावतार शर्मा को बाबु मोशाय पायलट प्रोजेक्ट राष्ट्रीय प्रभारी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर सरदारशहर विप्र फाउंडेशन द्वारा बहुत ही शानदार स्वागत व अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। और अपने तीनों सम्मानित सदस्यों को ऑल इंडिया लेवल पर अहम जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जाहिर की।स्वागत समारोह की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष वैद्य महेंद्र शर्मा ने की। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष के निज निवास पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक ओम प्रकाश जोशी, राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपुरा व राष्ट्रीय प्रभारी रामावतार शर्मा ने सरदारशहर विप्र फाउंडेशन के द्वारा सबसे पहले आयोजित सम्मान समारोह के लिए सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि जब भी मेरी आवश्यकता हो तो मुझे आवाज लगा देना में संगठन के लिए तन मन धन से अग्रणी भूमिका निभाते हुए कार्य करता रहुंगा। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन राष्ट्रीय सचिव मुकेश रामपुरा ने कहा कि सम्पूर्ण जोन के अन्दर जिस जोश व उत्साह के साथ सरदारशहर विप्र फाउंडेशन कार्य कर रहा है वो निःसंदेह दुसरो के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं। यहां हर संगठन के कार्यकर्ता पुर्ण रूप से निष्ठावान कार्यकर्ता हैं जिसकी गुंज सम्पूर्ण देश के संगठन में सुनाई पड़ती है। रामपुरा ने कहा कि विप्र फाउंडेशन ने केवल ब्राह्मण अपितु सम्पूर्ण सनातन संस्कृति उत्थान के लिए कार्य करता है। इस अवसर पर बाबू मोशाय पायलट प्रोजेक्ट के नव नियुक्त राष्ट्रीय प्रभारी रामावतार शर्मा ने विप्र फाउंडेशन के विभिन्न प्रकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ प्रदेश प्रतिनिधि डाक्टर प्रभा पारीक ने भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए समाज, संगठन के सेवा कार्यों से जुट जाने का आह्वान किया गया। जिला महामंत्री व शिक्षाविद प्रमेन्द्र कौशिक व जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल पारीक भी मंचस्थ अतिथि रहें। सम्मान समारोह में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित ने शीर्ष नेतृत्व को आने वाले समय में ओर शानदार कार्य करने का विश्वास दिलाया। तहसील अध्यक्ष वैद्य महेंद्र शर्मा ने सरदारशहर विप्र फाउंडेशन द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सम्पूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने कहा कि संगठन में हर कार्यकर्ता आत्मीय भाव रखकर कार्य कर रहे हैं। जिसकी वजह से ही दिनों दिन सरदारशहर में नये नये आयाम स्थापित करते हुए विश्व पटल पर सरदारशहर विप्र फाउंडेशन का नाम रोशन हो रहा है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित व तहसील अध्यक्ष वैद्य महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को साफा,शांल व संगठन का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा प्रदेश सचिव कमलकांत शर्मा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र देरासरी जिला सचिव राजीव भोजक खण्ड महामंत्री राजकुमार गौड़ युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष विद्याधर नाथोलिया युवा प्रकोष्ठ जिला पदाधिकारी नरेन्द्र शर्मा रामस्वरूप झिकनाडिया युवा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा वेद वेदांत श्रृषिकुल ब्रह्मचारीश्रम के अध्यक्ष हुल्लास मल व्यास, छः न्याति के खण्ड महामंत्री अभिषेक पारीक गौड़ विप्र महासभा के उपाध्यक्ष रामनिरंजन महर्षि मदनलाल बबेरवाल, परशुराम दल के सुभाष चंद्र शर्मा डाक्टर अविनाश पारीक शिक्षाविद नारायण लाटा सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र तिवारी, प्रवीण भोजक विप्र फाउंडेशन राजगढ़ से जिला कार्यकारिणी सदस्य सुशील पारीक राजगढ़ युवा अध्यक्ष नीरज रामपुरा सहित कई अन्य समाजजन उपस्थित होकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विप्र फाउंडेशन युवा प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express