लिखमादेसर में 9 अप्रैल से रामकथा: सरदारशहर समिति ने किया कथा स्थल का अवलोकन

सरदारशहर / लिखमादेसर। आगामी 9 अप्रैल 2026 से पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी द्वारा लिखमादेसर में आयोजित होने वाली भव्य रामकथा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रामकथा आयोजन समिति सरदारशहर के प्रमुख सदस्यों ने कथा स्थल का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। समिति के सदस्यों ने स्थल पर पहुंचकर पंडाल, मंच, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान आयोजन को सुव्यवस्थित और भव्य बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रामकथा को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर महंत भंवरनाथ जी सिद्ध, पूनमचंद तिवाड़ी, शोभाकांत स्वामी, दुर्गाराम पारीक, महावीर माली, शंभदयाल पांडिया, मांगीलाल जोशी, गजानंद पारीक ने स्थानीय सहयोगियों और कार्यकर्ताओं से आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील भी की है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express