सरदारशहर में श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन समिति का केंद्रीय कार्यालय उद्घाटन 20 मार्च को

सरदारशहर एक्सप्रेस/ मनीष पांडिया। श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन समिति, सरदारशहर द्वारा केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन 20 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11:15 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य बाजार स्थित डॉ. कौशिक गली के पास, चौहान पान भंडार के सामने किया जाएगा। उद्घाटन के साथ ही आगामी श्रीराम नवमी महोत्सव की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में समिति सक्रिय रूप से कार्य शुरू करेगी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय कार्यालय के माध्यम से आयोजन से जुड़ी सभी गतिविधियों का संचालन किया जाएगा तथा शहरवासियों को भी कार्यक्रम से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति ने समस्त श्रद्धालुओं व शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express