सरदारशहर/ मनीष पांडिया। स्थानीय पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 94 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख रुपये बताई जा रही है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरदारशहर-रतनगढ़ मेगा हाईवे पर मांगासर क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कैंटर को रोका। जांच के दौरान वाहन से अवैध डोडा पोस्त चूरा बरामद हुआ। कैंटर चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में रजीत सिंह निवासी फीरोजपुर, पंजाब, आकाशदीप सिंह निवासी तरनतारन पंजाब सहित पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कैंटर को भी जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। उक्त कार्यवाई में उपनिरीक्षक रामफूल, कांस्टेबल अनिल सैनी, शिवलाल, कुनणमल, जयप्रकाश एवं जिला स्पेशल टीम चूरू पुलिस की इस कार्रवाई में सहयोग रहा।
Related Posts

बस चालक की लापरवाही से रामगडिया हॉस्पिटल के पास चलती बस से गिरने से एक व्यक्ति की मौत
सरदारशहर एक्सप्रेस 19 मई 2023। शहर के मेगा हाइवे पर रामगढ़िया हॉस्पिटल के…

प्राणनाथ हॉस्पिटल, गांधी विद्या मंदिर एवं तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वाधान में 13 अप्रैल 2025 को आयोजित होगी मैराथन दौड़, तैयारियों को लेकर हुआ बैठक का आयोजन
सरदारशहर एक्सप्रेस! प्राणनाथ हॉस्पिटल, गांधी विद्या मंदिर, सरदारशहर एवं तेरापंथ युवक परिषद…

सवाई बड़ी में मोतीगिरि बल्ड सेवा समिति द्वारा हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन
सरदारशहर एक्सप्रेस। रविवार को तहसील के गांव सवाई बड़ी में मोतिगिरि मंदिर…







